लखीमपुर खीरी जिले के पलिया विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से बंद पड़े सुहेली नदी के नाले की सफाई कार्य बुधवार शाम 4 बजे से शुरू हो गया। यह कार्य भाजपा विधायक रोमी साहनी के अथक प्रयासों और किसान हित में उनकी गंभीरता का परिणाम है।