पलिया: दरियाबाद गांव के बुजुर्ग को सड़क पार करते समय बाइक सवार ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
आज मंगलवार को दोपहर करीब 3:30बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पोते छत्रपाल ने जानकारी देते हुए बताया है।कि उनके बाबा चंद्रिका प्रसाद पुत्र भगवती लाल निवासी दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र भीरा के निवासी थे। जहां मृतक बीते दिवस पड़रिया बाजार गया था। जहां सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।वही अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बुजुर्ग की हुई मौत।