तालबेहट: बिजयपूरा में युवक की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या के मामले में गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
तालबेहट क्षेत्र के पूरा कला थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुरा मे दो पक्षों के बीच में विवाद के मामले में कुल्हाड़ी लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जहां झांसी में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई है,गुस्साए परिजनों ने तालबेहट कस्बे के पूराकला तिराहे के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया, पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने जाम खोला है, आगे की कारवाई जारी है।