बारा: इरादतगंज में 20 साल पुराना खड़ंजा उखाड़कर बनाई गई बाउंड्री, पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई
Bara, Allahabad | Apr 12, 2026 घूरपुर अंतर्गत ग्राम सभा इरादतगंज में करीब 20 वर्ष पूर्व बना खड़ंजा उखाड़कर उस पर बाउंड्री बना लेने का मामला सामने आया है।पीड़ित ने आज रविवार दोपहर मीडिया के सामने आकर आरोप लगाया है कि सार्वजनिक रास्ते को कब्जा कर बंद कर दिया गया है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। पीड़ित ने अपनी आपबीती बताते हुए संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।