बहराइच: बैराज कदम पुलिया के पास दो बाइकों की हुई टक्कर,हादसे में एक की हुई मौत,एक घायल
मोतीपुर थाने के बैराज कदम पुलिया के पास शनिवार देर रात 2 बाइक में आमने सामने की भिड़ंत हो गई । जिसके चलते एक बाइक सवार खैरहनपुरवा निवासी 22 वर्षीय दुर्गेश चौहान पुत्र नरेश, 30 वर्षीय मनोज चौहान पुत्र जगदीश घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोग वाहन सहित फरार हो गए। चिकित्सकों ने परीक्षण कर दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया गया