चंदौसी: जमीन खरीद की रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने मेडिकल भेजा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर
ग्राम पथरा में जमीन खरीद को लेकर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार वह अपने खेत पर मौजूद था, तभी गांव के तीन युवक लाठी डंडे लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।