नीम का थाना: नीमकाथाना जिला कलेक्टर ने रोडवेज बस स्टैंड व आडिटोरियम का किया औचक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
नीमकाथाना जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने रोडवेज बस स्टेण्ड ,आडिटोरियम मंगलवार को निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। कलक्टर मेहरा ने नीमकाथाना रोडवेज बस स्टेण्ड का निरीक्षण किया। कलक्टर ने यहां से प्रतिदिन जाने वाली बसों, विभिन्न डीपो से आने वाली बसों, उनके रुट तथा यात्री भार के बारे मे सूचना पट्ट को अपडेट करने के निर्देश दिए। कालेज के आडिटोरियम की मरम्मत करने को कहा