खिजरसराय: खिजरसराय थाना क्षेत्र में 60 लीटर महुआ शराब बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत खिजरसराय थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की। इस संबंध में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने बताया कि बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही