सांगानेर: जयपुर में 3 दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल के बाद निजी चिकित्सकों ने बीती रात त्रिमूर्ति सर्किल तक रैली निकालकर जताया विरोध
राजस्थान में तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल के बाद बीती रात निजी चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज से लेकर त्रिमूर्ति सर्किल तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। निजी चिकित्सकों ने यह रैली डॉक्टर सोमदेव को न्याय और उनके परिजनों के साथ दूर व्यवहार करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।