सोमवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने शहर के श्रीवास मोहल्ले का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मोहल्लेवासियों की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना।नागरिकों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र में सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।