रामगढ़: रामगढ़ में बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, मंदिर के बाहर से उड़ाई थी स्प्लेंडर प्लस बाइक
Ramgarh, Alwar | Apr 22, 2026 रामगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को दोपहर 12 बजे एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली। थानाधिकारी अजीत सिंह बडसरा ने बताया कि गठित टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।