गुमला सदर थाना क्षेत्र के गिन्डरा गांव निवासी पलटू कुम्हार ने बताया कि उसका पुत्र विजय महतो 35 वर्ष शुक्रवार शनिवार देर रात घर से निकला था जिसके बाद शनिवार सुबह करीब 7 बजे खोजबीन करने के दौरान सुबह आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी के फंदा पर लटका हुआ पाया। कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी और मामले की छानबीन की जा रही।