महाराजगंज: मनऊ खेड़ा में घर से बहन के यहां निकले अधेड़ लापता, पत्नी ने थाने में दी तहरीर, खोजबीन करने की करी मांग
14 जून रविवार दोपहर 2:00 बजे पीड़ित महिला ने अपने पति की खोजबीन करने के लिए पुलिस व पत्रकारों से गुहार लगाइ है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है, कि बुधवार की दोपहर साइकिल से बहन के यहां जाने के लिए निकले थे। जब देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने अधेड़ व्यक्ति की खोजबीन शुरू की। कहीं पता ना चल पाने पर परिजनों का बुरा हाल है।