लोहरदगा: लोहरदगा में जय श्रीराम समिति 25 फरवरी को मनाएगी होली मिलन समारोह, नववर्ष पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी
लोहरदगा के पावरगंज स्थित देवी मंदिर प्रांगण में जय श्रीराम समिति की बैठक मंगलवार शाम करीब 4 बजे संचालन समिति सदस्य अनूप गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला संचालन समिति सदस्य, महिला पदाधिकारी तथा नगर के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से होली मिलन समारोह और नववर्ष विक्रम संवत को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।