बदायूं: दुगरैया गांव में चोरी के शक में एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर पिटाई कर तालिवानी सजा दी गई, वीडियो वायरल
Budaun, Budaun | Jun 19, 2026 बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र के दुगरैया गांव निवासनी अंजू भारती की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। आरोप लगाया है कि उसके पिता राजेश गुरुवार को किसी आवश्यक कार्य से गांव में जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने रोक कर गाली-गलौज किया। विरोध करने पर उन्हें खंभे से बांधकर पीटा गया। बताया जाता है की चोरी के शक में एक व्यक्ति को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई की।