आरोन: आरोन में पेपर देकर लौट रहे भाई-बहन की जेसीबी से टक्कर, दर्दनाक मौत, ड्राइवर गिरफ्तार
Aron, Guna | May 24, 2026 आरोन थाना के ढीमरयाई निवासी विपिन पंथी उम्र 18 साल और उसकी बहन शिवानी पंथी उम्र 22 साल की 14 मई को एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हुई। 24 मई को थाना प्रभारी ने बताया, पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, वाहन पहचान की। टक्कर मारने वाली जेसीबी मशीन को जप्त कर चालक राजकुमार जाटव निवासी आरोन को गिरफ्तार किया है। दोनो भाई बहन आरोन कॉलेज से पेपर देकर घर जा रहे थे।