ठेठईटांगर: कोरोमिया पंचायत के 2 गांवों में जंगली हाथी ने 4 ग्रामीणों के घर किए क्षतिग्रस्त, प्रखंड प्रमुख ने लिया क्षति का जायजा
कोरोमिया पंचायत के कदमडीह में 10 अगस्त की अहले सुबह जंगली हाथी ने शंकर मांझी, जीवन मिंज और विलियम कुल्लू के घर क्षतिग्रस्त कर भंडार अनाज खा लिए। उसके बाद हाथी मनारोमा गांव जाकर बिचान लोहरा के घर क्षतिग्रस्त कर भंडारित अनाज खा लिया। सूचना मिलने पर आज 2 बजे प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज दोनों गांव जाकर क्षति का जायजा लिए, और पीड़ित परिवार को सहयोग दिए।