टैसेरा निवासी अमृत तिर्की नामक व्यक्ति 8 अगस्त की सुबह चूल्हा के पास कुछ काम कर रहा था। इसी क्रम में चूल्हे पर खौलता हुआ पानी का बर्तन उसके ऊपर गिर गया। जिससे उसके कमर के नीचे का हिस्सा झुलस गया। घटना के बाद उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।