ठेठईटांगर: तरगा के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
पाहनटोली निवासी संजू नायक नामक व्यक्ति रविवार की देर रात बांसजोर की तरफ से बाइक पर अपने घर आ रहा था। इसी क्रम में तरगा के पास अज्ञात वाहन उसे धक्का मार कर फरार हो गई घटना के बाद वह काफी देर सड़क पर पड़ा रहा। 5 अगस्त की अहले सुबह उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।