भिंड नगर: यादव नगर में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
भिंड शहर के यादव नगर के सामने रविवार को देर रात एक कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई थी जिसमें घटनास्थल पर एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया था जिस मामले में सूचनाकर्ता की सूचना पर से आज सोमवार के रोज दोपहर 1 देहात थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए मामले की बारीकी से जांच पडताल शुरू कर दिए इस घटना में चंदू नामक युवक की मौत हो गई