बदायूं: कृष्णापुरी मोहल्ले में युवक ने विषाक्त पदार्थ खाया, उसकी हालत गंभीर
Budaun, Budaun | May 31, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ले का रहने वाला 27 वर्षीय देव पुत्र विजय पाठक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। वहीं पत्नी ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल कर्मियों ने इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी है।