बहराइच: बहराइच में सम्भावित बाढ़ की कार्ययोजना शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया डीएम ने सम्बन्धित विभाग को
बहराइच जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सम्बन्धित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ‘‘बाढ़ स्टेयरिंग ग्रुप’’ की बैठक के दौरान डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बाढ़ से सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने विभाग की कार्ययोजना जल्द से जल्द उपलब्ध करा दें। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।