शाहजहांपुर: विभिन्न मांगों को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन, जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा ने कहा- समाधान न हुआ तो होगा धरना-प्रदर्शन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर महापौर एवं नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा सर्राफ के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में जर्जर सड़कों के निर्माण, जल निगम द्वारा खोदे गए गड्ढों की भराई, अनुपयोगी टेलीफोन खंभों को हटाने, ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने तथा सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई कराने की