बेगूसराय: वार्ड-17 में ₹11.44 लाख की लागत से बनने वाली PCC सड़क निर्माण कार्य का मेयर ने किया शिलान्यास, पूर्व मेयर रहे मौजूद
शहर के वार्ड-17 में 1144000 रूपये की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का मेयर पिंकी देवी ने शिलान्यास किया है। इस मौके पर पूर्व मेयर संजय कुमार, वार्ड पार्षद वशिष्ठ शर्मा समेत स्थानीय लोग मौजूद थे। इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर पिंकी देवी ने कहा कि वार्ड 17 में पसपुरा रामदीरी मुख्य सड़क से बुच्ची कुआं तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का आज शिलान्यास किया गया.