ऊंचाहार: हमीदपुर बड़ागांव ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, डीएम से की गई शिकायत
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के हमीदपुर बड़ागांव ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किये जाने का मामला सामने आया है, जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की गई है।पूर्व प्रधान जगदीश ने दिये गए शिकायती पत्र में बताया है कि, ग्राम पंचायत में बारात घर व स्वास्थ्य केंद्र के नाम दर्ज जमीन पर प्रतापगढ़ जिले के लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है।