दुधि: थाना अनपरा, शक्तिनगर व एसओजी की संयुक्त टीम ने लूट की घटना का किया खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त हुए घायल
अनपरा थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कम्पनी के कलेक्शन एजेंट से दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट की घटना की गई थी। अपराधियों द्वारा ₹63,000/- नकद, टैबलेट, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी एवं अन्य आवश्यक कागजात से भरा बैग लूट लिया गया था।