सदर: सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद
Sadar, Allahabad | Apr 7, 2026
प्रयागराज के सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने एक अभियुक्त पंकज कुमार उर्फ सरवन को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 लोहे की रॉड (तामी) बरामद की गई है। अभियुक्त पर मु0अ0सं0-113/2026 धारा-109(1)/352/351(2)/351(3) बी0एन0एस0 के तहत मामला दर्ज है। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है अभियुक्त के ऊपर पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।