गुना नगर: श्रीराम कॉलोनी में सिंगल यूज पॉलिथीन पर नगर पालिका की कार्रवाई, 20 किलो पॉलिथीन जब्त, ₹3000 जुर्माना
गुना श्रीराम कॉलोनी में 1 फरवरी को नगर पालिका टीम ने सिंगल यूस पॉलिथीन पर कार्यवाही की। डिप्टी कलेक्टर और प्रभारी सीएमओ मंजूषा खत्री ने बताया, श्रीराम कॉलोनी में अमानक पॉलीथिन भंडार की सूचना पर छापामार कार्रवाई की गई। एक दुकान से 20 किलोग्राम अमानक पॉलिथीन जप्त कर दुकानदार पर ₹3000 का जुर्माना किया।