खजनी: ब्रह्मसारी गांव में आंधी और बिजली कटौती के बीच चोरी, एक घर में शोर मचने पर भागे चोर, बंद मकान से लाखों के जेवर चोरी
बेलघाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मसारी गांव में आंधी और बिजली कटौती के बीच चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। अच्छेलाल के घर में घुसे चोर शोर मचने पर भाग निकले, वहां से कुछ चोरी नहीं हुआ। वहीं बरपरवा टोले में फूलचंद के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर और 50 हजार रुपये नगद उठा ले गए।