सीतापुर: संजराबाद में घर में हुए विवाद के बाद गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश, गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया
जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र के संजरा बाद गांव में रहने वाली गर्भवती महिला ने घर में हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर ली इसके बाद हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य महिला को स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख लेकर पहुंचे थे जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गर्भवती महिला की हालत बेहद नाजुक बताई गई है।