शिवपुरी नगर: कटमई के पास अज्ञात वाहन ने शादी से लौट रहे मां-बेटे को रौंदा, बेटे की मौत, मां अस्पताल में भर्ती
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-46 पर कठमई तिराहे के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।