आगरा: कमलानगर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छिनैती की वारदात का सफल अनावरण किया
Agra, Agra | Dec 21, 2025 थाना कमलानगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छिनैती की घटना का महज एक घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी और छिनैती का सामान बरामद किया है।पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम संदीप उर्फ सुरेश चन्द्र, निवासी सेवला जाट, थाना सदर बाजार, आगरा बताया है।