घाघरा: नवडीहा गांव में सरहुल पर्व के सफल आयोजन के लिए बैठक, नई कमेटी का गठन
Ghaghra, Gumla | Mar 29, 2025 सरहुल पर्व के सफल संचालन को लेकर नवडीहा गांव में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में केंद्रीय सरहुल पूजा समिति का सर्व समिति के साथ नए कमिटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष ईश्वर भगत, उपाध्यक्ष प्रवीण भगत,सचिव पंकज उरांव, उप सचिव अमित भगत, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण उरांव, सहकोषाध्यक्ष रवि शंकर उरांव,सदस्य अमर भगत,अभय भगत को बनाया गया।