उरई: जिलाधिकारी कार्यालय में शिक्षकों ने मुजफ्फरनगर में हुई शिक्षक की हत्या के मामले को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Orai, Jalaun | Mar 18, 2024 उरई शहर के जिलाधिकारी कार्यालय में शिक्षकों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, कुछ दिन पूर्व मुजफ्फरनगर में एक सिपाही ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके खिलाफ शिक्षकों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया, और सिपाही को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी व शिक्षक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है और डीएम को ज्ञापन सोपा।