औरैया: इलाहाबाद हाईकोर्ट से गैंगस्टर मामले में एमएलसी कमलेश पाठक को मिली बड़ी राहत, 5 साल 9 महीने से जेल में बंद थे
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शनिवार शाम 5 बजे गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक को बड़ी राहत देते हुए जमानत प्रदान की है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि कमलेश पाठक पहले ही सजा की छह साल की अवधि में से पांच साल नौ महीने से अधिक समय जेल में बिता चुका है। मामले की गंभीरता और परिस्थितियों को देखते हुए हाईकोर्ट ने उनकी सजा को लंबित अपील के दौरान निल