आगरा: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से शातिर चोर गिरफ्तार, जीआरपी ने बरामद किया बैग, लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का बैग, लैपटॉप, मोबाइल, घड़ी और 1500 रुपये बरामद हुए। पकड़ा गया आरोपी फुरकान मथुरा का रहने वाला है। जीआरपी पुलिस ने बरामद सामान कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।