बिंदकी: तेंदुली गांव का युवक गंगा नदी के शमशाही घाट में स्नान करते समय डूबा, खोजबीन जारी
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के तेंदूली गांव का युवक सुमित शुक्ला उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र मनोज शुक्ला गुरुवार की सुबह 9 बजे मलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शमशाही घाट में गंगा नदी में स्नान करते समय अचानक डूब गया। जिसके चलते हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि युवक एक कार्यक्रम में पूजा करने गए थे। इसके बाद गंगा नदी स्नान करने गए थे जहा पर वह डूब गए।