जनपद पंचायतों में मनमानी और अधिकारों के हनन से गुस्साए जनपद सदस्यों ने आज दिन सोमवार दिनाँक 8 दिसंबर को शाम करीब 5 बजे जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रांतीय जनपद सदस्य एकता संघ, जिला ईकाई पन्ना ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश पंचायत राज अधिनियम की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।