बदायूं: कछला में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे अलर्ट, दुकानदारों ने सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
Budaun, Budaun | Jul 10, 2026 बदायूं जिले के कछला गंगा घाट पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे लगी अस्थायी दुकानों पर खतरा मंडराने लगा है। जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही दुकानदारों ने सतर्कता बरतते हुए अपनी-अपनी दुकानों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। कई दुकानदारों ने सामान समेटकर ऊंचे स्थानों पर रख दिया, ताकि किसी भी प्रकार के नुकसान से बचा जा सके।