चक्रधरपुर प्रखंड की केरा गांव स्थित माता भगवती मंदिर परिसर में लगने वाले ऐतिहासिक केरा मेला को लेकर सोमवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी एसडीओ श्रुति राज लक्ष्मी ने केरा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के विधि व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही केरा मेला संचालन समिति के साथ बैठक की।