राजसमंद: कमला नेहरू हॉस्पिटल राजसमंद में डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी, महिला ने इंतजार में लाइन में ही दिया बच्ची को जन्म
राजसमंद के कमला नेहरू हॉस्पिटल में आज एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने अस्पताल में व्याप्त डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी की पोल खोल दी है। जानकारी के अनुसार, आज कृष्ण नामक एक महिला जब डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल आई तो उसे काफी देर तक इधर-उधर भटकना पड़ा। इस दौरान, उसे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।