राजसमंद: राजसमंद में सरपंच के बेहतरीन 5 साल के कार्यों पर ग्रामवासियों ने दिया अनमोल तोहफा, जन्मदिन पर किया रक्तदान
राजसमंद ग्रामवासियों ने अपने सरपंच केसर के 5 साल के उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान में उनके जन्मदिन पर एक अनूठा तोहफा दिया। सरपंच के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हुए, गांव के महिला और पुरुष बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और रक्तदान शिविर का आयोजन किया।