राजनगर: बमीठा थाना क्षेत्र के देवगांव में शुक्रवार दोपहर बदमाशों ने एक महिला को बनाया शिकार
जानकारी के अनुसार, देवगांव निवासी रश्मि शर्मा अपनी मायके जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची थीं। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास आए और मदद करने के बहाने उनका बैग बस में रखवा दिया। जैसे ही बस आगे बढ़ी, महिला को शक हुआ और उन्होंने अपना बैग चेक किया। बैग की चेन कटी हुई थी और उसमें रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। पुलिस को सूचना मिलने के बाद जांच