बरेली: शराब पार्टी के बाद युवक की संदिग्ध मौत, मिर्जापुर गांव में मचा हड़कंप
बरेली के शाही थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शराब पार्टी के बाद एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे, फिलहाल मामले की जांच जारी है।