नरवर: नगर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
नगर में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भाग लेते हुए अंबेडकर जी के विचारों का प्रचार-प्रसार किया।