गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी गेट एबी रोड पर लगा बड़ा जाम, भीषण गर्मी में करीब 2 घंटे तक फंसे रहे वाहन चालक, हजारों लोग हुए परेशान
गुना नानाखेड़ी मंडी गेट और एबी रोड पर 19 जून दोपहर को बाद जाम लग गया। शिवपुरी की तरफ से गुना आने वाले और उधर जाने वाले वाहनों के साथ मंडी में आने वाले वाहन चालकों को करीब 2 घंटे तक परेशान होना पड़ा। हजारों लोग फंसे रहे, कुछ वाहन चालक गलियों से निकले तो गलियों में भी जाम लग गया। सूचना पर कैंट थाना पुलिस और यातायात पुलिस पहुंची, धीरे-धीरे ट्रैफिक निकला गया।