गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करंडा थाने की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।करंडा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने हरियाणा निवासी आरोपी सनी वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी गोशन्देपुर स्थित शिव मंदिर के पास मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई।