गाज़ीपुर: पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा में ₹25 हज़ार का इनामिया शातिर नकबजन मुठभेड़ में घायल, बरामद हुआ अवैध तमंचा और मोबाइल
गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खानपुर क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें ₹25,000का इनामिया शातिर नकबजन गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस ने मौके से तमंचा,कारतूस और चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया है।इस बात की पुष्टि सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने की है।