हैदरनगर: हैदरनगर में बिजली की आँख-मिचौली से उपभोक्ता परेशान, सब स्टेशन पर क्षमता से ज्यादा लोड
हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता बेहाल हैं। चौकड़ी स्थित सब स्टेशन में लगे ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण बार बार बिजली ट्रिप कर रही है। असल मामला तो यह है कि हैदरनगर के चौकड़ी सब स्टेशन में वर्तमान में दस एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं। जबकि इस क्षेत्र का कुल बिजली लोड 15 एमवीए से ज्यादा है।