ढोलना कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए भोजपुर गांव के रहने वाले जयप्रकाश पुत्र सत्य पाल ने बताया कि वह अपने घर जा रहा था। रास्ते में खड़ी मोटरसाइकिल हटाने को कहा तो आरोप है कि गांव के ही कमल सिंह ने गाली गलौच की। विरोध करने पर आरोपी ने ताराचंद, मनोज और प्रेमपाल को बुला लिया। और व्यक्ति के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।